सारांश
आज हम प्रगति के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं और यह प्रगति समाज के सभी पहलुओं में परिलक्षित हो रही है, जिसमें शैक्षिक, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक तथा तकनीकी आयाम शामिल हैं। शिक्षा एक व्यापक विषय है और इसके परिवर्तन पूरे राष्ट्र, समुदाय एवं परिवार को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं ।तीव्रगति से परिवर्तित होते विश्व की बढ़ती मांगों को पूर्णकरने के लिए शिक्षा का रूपांतरण अत्यंत आवश्यक है । एक दौर था जब शिक्षा विद्यालय की चारदीवारी व मौखिक संवाद तथा ज्ञान की उपलब्धता सिर्फ किताबों औ रग्रंथालयों तक सीमित थी किन्तु तकनीक के आगमन से चॉक व डस्टर की जगह डिजिटल टच-स्क्रीन बोर्ड्स ने लिया है साथ ही वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा के प्रमुख साधन के रूप में उभर रही है ।वहीं स्मार्ट कक्षा-कक्ष रुम पारंपरिक शिक्षण को डिजिटल उपकरणों के साथ एकीकृत करताहै ।यही कारण है कि आने वाले वर्षों में शिक्षा की संरचना और अधिक लचीली, अनुकूलनशील, एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा निर्देशित होने की संभावना है । शिक्षा की भविष्य दिशा स्मार्ट क्लास रूम से आगे बढ़कर एक ऐसे डिजिटल तंत्र की ओर विकसित करना है जो सीखने को अधिक व्यक्तिगत, समावेशी और भविष्य-उन्मुख बनाएगा । इस संदर्भ में प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य पारंपरिक कक्षा-कक्ष शिक्षण से स्मार्ट क्लास रूम तक की यात्रा एक समीक्षात्मक विश्लेषण करना है ।
मुख्य शब्द-पारंपरिक कक्षा कक्ष, शैक्षिकप्रौद्योगिकी, स्मार्ट क्लासरूम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षण, सीखना